डॉ. अशोक गगन के बारे में

डॉ. अशोक गगन एक अनुभवी राजनेता, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो जनसेवा और जमीनी विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं। बिहार की राजधानी पटना में जन्मे डॉ. गगन ने एमबीए और मानद पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। वे एक प्रतिष्ठित और देशभक्त परिवार से आते हैं—उनके दादा स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने बाबू जगजीवन राम और कमला पति त्रिपाठी जैसे राष्ट्रीय नेताओं के साथ स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया।

डॉ. गगन ने दशकों के राजनीतिक अनुभव के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में मजबूत और प्रभावशाली भूमिका निभाई है। वे एआईसीसी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव, और बीपीसीसी स्पोर्ट्स सेल के राज्य अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनावों में भाग लिया है और एनएसयूआई से लेकर चुनावी रणनीति तक संगठनात्मक मजबूती में अहम योगदान दिया है।

उनकी गृह विधानसभा, 191 – बिक्रम (पटना), एक राजनीतिक रूप से सक्रिय क्षेत्र है, जहाँ उन्होंने मजबूत बूथ स्तरीय नेटवर्क और कार्यकर्ता तंत्र तैयार किया है। उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि 2024 लोकसभा चुनाव में पटना की पटलिपुत्र सीट पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित हो सकी।

राजनीति के अलावा, डॉ. गगन Chanakya Foundation Group of Institutions के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं, जो बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में 30 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों का संचालन करता है, जिनका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है।

अपनी रणनीतिक सोच, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति अटूट समर्पण के कारण डॉ. अशोक गगन बिहार के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में एक सशक्त और प्रेरणादायी आवाज़ बने हुए हैं।



जनता की आवाज, बिहार की ताक़त





डॉ. अशोक गगन एक अनुभवी राजनेता, शिक्षाविद् और जनसेवक हैं जो तीन दशकों से ज़मीनी स्तर पर सक्रिय हैं। स्वतंत्रता सेनानी परिवार से आने वाले डॉ. गगन ने छात्र राजनीति से लेकर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष पदों तक अपने समर्पण और नेतृत्व का परिचय दिया है। वे न केवल एक सशक्त राजनीतिक चेहरा हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले नेता हैं। Chanakya Foundation Group के माध्यम से बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में 30+ शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर उन्होंने हज़ारों युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है।

✅ जमीनी कार्य और जनसंपर्क
✅ मजबूत संगठन कौशल और युवाओं से जुड़ाव
✅ महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक न्याय के लिए अभियान
✅ शिक्षा, नेतृत्व और पारदर्शिता की पहचान
डॉ. अशोक गगन, एक ऐसा नाम जो आज भी जनता के बीच है—समस्या में साथ, समाधान में आगे।



Our Photo Gallery





Videos

Our videos showcase the vibrant culture and inspiring stories of our community..



डॉ. अशोक गगन लक्ष्य पत्र 2025 बिक्रम विधानसभा





– एक शिक्षित, दूरदर्शी और जनसेवी नेता 1988 से कांग्रेस से जुड़े डॉ. अशोक गगन छात्र राजनीति से निकलकर आज प्रदेश स्तर के अनुभवी नेता हैं। उन्होंने मनेर विधानसभा से चुनाव लड़ा और अब बिक्रम विधानसभा से चुनाव की तैयारी में हैं। वे वर्तमान में AICC-SC डिपार्टमेंट के नेशनल को-ऑर्डिनेटर हैं और बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता सहित कई पदों पर काम कर चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके नेतृत्व में बना चाणक्य फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, 32+ उच्च शिक्षण संस्थान, भारत के विभिन्न राज्यों में, सफल विकास व निस्वार्थ सेवा। डॉक्टर अशोक गगन जैसे नेता की आज की राजनीति को ज़रूरत है।

वादा होगा पूरा, विकास नहीं रहेगा अधूरा
हमारा लक्ष्य आपका सम्मान, विकास का इरादा।
बिक्रम विधानसभा की जनता के साथ करेंगे पक्का वादा,
निभाएंगे हर पल अपना वादा।
"विकास का वादा नहीं, विकास की गारंटी!"



Newspaper Coverage





News Published in Media





हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें